बिहार में गांव-गांव में किसानों की गोलबंदी

बिहार में गांव-गांव में किसानों की गोलबंदी


कृपा नारायण सिंह


अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले दुलहिन बाजार प्रखंड के सरकुना गांव में किसानों की एक बैठक की गई। किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष बिशेश्वर प्रसाद यादव ने सावन नहर प्रणाली के आधुनीकरण व कदवन बाँध का निर्माण न करने के लिए बिहार सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से संगठित होकर खेती किसानी बचाने की इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की। सभा की अध्यक्षता अनिल यादव ने की। जिला उपाध्यक्ष मंगल यादव, जिला सचिव कृपा नारायण सिंह और भाकपा (माले) प्रखंड सचिव अमरसेन भी कार्यक्रम में मौजूद थे।


पटना जिले में पालीगंज के बालीपाकर गांव में भी उपरोक्त मुद्दों पर किसानों की बैठक हुई। बैठक को किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष बिशेश्वर प्रसाद यादव व जिला सचिव ने संबोधित किया।