जल, जंगल, जमीन पर अधिकार के लिए लड़ेगा एआइकेएससीसी

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की पूर्वी उ0प्र0 इकाई की बैठक


अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की पूर्वी उ0प्र0 इकाई की 26 अक्टूबर 2019 को इलाहाबाद में बैठक हुई। इसमें गांधी ग्रामीण मंच, पुनर्वास किसान कल्यास सहायता समिति, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, खेत मजदूर किसान संग्राम समिति और एआईकेएमएस उपस्थित थे। गांधी ग्रामीण मंच के डा0 बी.एल. वर्मा ने सभा की अध्यक्षता की।
मीटिग में तय किया गया कि-
1. सभी घटक सदस्य अपनी 2019 का सालाना सदस्यता शुल्क 1000 रुपये तथा पदाधिकारियों के सम्पर्क जमा करेंगे। नए संगठनों से सम्पर्क कर उन्हें एआईकेएससीसी में जोड़ा जाएगा।
2. सभी संगठन 29 - 30 नवम्बर को नई दिल्ली के केन्द्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
3. वर्किंग ग्रुप द्वारा तय किये गये आरसीईपी समझौते पर कार्यक्रम को सभी इकाईयां अमल करेंगी।
4. सदस्यों की राय थी कि दो मुख्य सवालों के अलावा हमारे अभियान में निम्न सवालों को भी जोड़ा जाना चाहिए।
क)  कृषि औजारो, खाद, कीटनाशक, बीज व अन्य लागत पर जीएसटी समाप्त किया जाना चाहिए।
ख) सभी किसानों को खेती के लिए दिये जाने वाला डीजल कर घटाकर देना चाहिए।
ग) योगी सरकार की कम्पनियों द्वारा ठेका खेती की योजना का विरोध करना चाहिए।
घ) देश भर में खेती में बिजली की आपूर्ति एक दर पर, मुफ्त में दी जानी चाहिए।
ङ) किसानों व आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर अधिकार की रक्षा करनी चाहिए।
च) सभी को आवास के पट्टे मिलने चाहिए। 
छ) किसानों की न्यूनतम आय और कृषि आधारित लघु उद्योगों की स्थापना कर किसानों द्वारा काम के लिए शहर की ओर पलायन रोकना चाहिए।
ज) सरकार को आवारा पशुओं द्वारा फसल की बरबादी पर रोक लगानी चाहिए।
5. किया गया कि जल्द ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। वर्किंग ग्रुप से आग्रह किया जाता है कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि अखिल भारतीय स्तर पर काम कर रहे संगठनों के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि बैठक में भाग लें।