मोदी सरकार द्वारा पूरे हिमालय पर हमले का प्रतिरोध करो!

जागो हिमालय वासियों! मोदी सरकार द्वारा पूरे हिमालय पर हमले का प्रतिरोध करो!


पुरुषोत्तम शर्मा


देश की तमाम सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को कौड़ियों के भाव कारपोरेट को लूटा रही मोदी सरकार अब इस लूट को बढाने के लिए हिमालय की 137 और चोटियों को भी पर्वतारोहण के लिए खोल रही है। जबकि स्थानीय निवासियों के परंपरागत वन अधिकारों में भारी कटौती की जा रही है।


हजारों वर्षों से हमारे पुरखों की संजोई जैव विविधता और पर्यावरण पर है यह बड़ा हमला है। मुनाफे के लिए हिमालय को बनाना चाहती है मोदी सरकार कचरे का ढेर।


यह हिमालय की संवेदनशीलता, पहाड़ वासियों के जीवन और उनकी संस्कृति पर हमला है। साथ ही देश और दुनियां के पर्यावरण और जैव विविधता पर भी बड़ा हमला है।


इसे न रोका गया तो न तो हिमालय बचेगा, न पर्यावरण बचेगा और न ही मानवता बचेगी।


लुटेरों के इस गिरोह के खिलाफ खड़े हों!