आज संसद पर जेएनयू के समर्थन में हुआ नागरिक मार्च

आज संसद पर जेएनयू के समर्थन में हुआ नागरिक मार्च


जेएनयू में छात्र आन्दोलन के समर्थन और पुुुलिस दमन के विरोध में आज मंडी हाउस से संसद मार्ग तक दिल्ली वालों का नागरिक मार्च के लिए आज लोग सुुुबह 11 बजे मंडी हाउस पर एकत्र हुए। जेएनयू आंदोलन के समर्थन के लिए संगवारी की टीम ने एक गीत "लड़ जेएनयू जिंदाबाद-बढ़ जेएनयू जिंदाबाद" गाकर पूरे माहौल को जोशीला बना दिया।।  उसके बाद जेएनयू छात्रों के संघर्ष को समर्थन के लिए दिल्ली में मंडी हाउस से सांसद मार्ग तक नागरिक मार्च हुआ। भारी संख्या में बुद्धिजीवियों, राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों, नागरिकों ने भी इसमें हिस्सा लिया।


उसके बाद संसद मार्ग पर एक विरोध सभा हुई। सभा को सीपीएम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी, सीपीआई (एमएल) के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा, राजद के नेता मनोज झा, भीम आर्मी के नेता चंद्र शेखर, कांग्रेस सांसद राजीव गौड़ा, पूर्व सांसद उदित राज, जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आईसी घोष, जेएनयू शिक्षक संघ अध्यक्ष डीके लोबियाल, एक्टू के महासचिव राजीव डिमरी, एआईपीएफ के सचिवालय सदस्य अम्बरीष राय, आइसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाजी के अलावा डीयू इग्नू सहित कई विश्व विद्यालयों के छात्र व शिक्षक संगठनों ने संबोधित किया।