राजस्थान-मध्य प्रदेश के अफीम किसान दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

राजस्थान-मध्य प्रदेश के अफीम किसान दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन


मांगेलाल मेघवाल


आज 12 नवंबर 2019 को बड़ी सादड़ी तहसील के झरखाना में 1998 से 2019 तक अफीम खेती से जुड़े हुए किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अफीम नीति 2019-20 में यदि संशोधन इस सप्ताह नहीं हुआ और अगले सप्ताह सभी अफीम पट्टे बहाल भी कर दिए तो हमारे किस काम के रहेंगे...


समस्त किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की अफीम नीति 2019-20 के संशोधन के लिए 1998 में छपी हुई लिस्ट छपे और थोपा गया मॉर्फिन नियम समाप्त हो। इसके लिए एक बार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिए गए आश्वासन को दोबारा याद दिलाने के लिए अंतिम प्रयास और किया जाए।


14 नवंबर को  चित्तौड़गढ़ शाम 5:00 बजे तक रेलवे प्लेटफार्म पहुंचे। जो भी किसान भाई सहर्ष दिल्ली चलना चाहते हैं अवश्य पधारें.


सादर
संरक्षक भारतीय अफीम किसान विकास समिति


राजस्थान-मध्य प्रदेश