त्रिपुरा में केंद्र की नीतियों के खिलाफ वाम पार्टियों का राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन

आज त्रिपुरा में भाकपा (माले) और वाम पार्टियों ने राज्य स्तरीय विरोध कार्यक्रम आयोजित किया।


इस विरोध कार्यक्रम में निम्न 6 सूत्रीय मांगों को उठाया गया।


1- पैट्रोल डीजल पर लगे भारी टैक्स को वापस लो!


2- सरकारी व सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण बंद करो!


3- आयकर के दायरे से बाहर सभी मजदूरों व गरीबों को 10 किलो प्रति व्यक्ति अनाज व 6 माह तक 7500 रुपया लॉक डाउन भत्ता दो!


4- लोगों को नौकरी से निकालना बंद करो और सरकारी विभागों में सभी रिक्तियों को तत्काल भरो!


5- लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों, विरोध व्यक्त करने के अधिकार और मानवाधिकारों की रक्षा करो!


6- लॉक डाउन की आड़ में जनता का दमन बंद करो!