पिल्लू खेड़ा मंडी में हुई मजदूर-किसान पंचायत

 पिल्लू खेड़ा मंडी में हुई मजदूर-किसान पंचायत

विनोद धड़ौली

03 मार्च 2021 को 

पिल्लू खेड़ा मंडी, जिला जींद हरियाणा में "मजदूर - किसान एकता रैली" के रूप में मजदूर किसानों की पहली संयुक्त रैली हुई। यह एक सफल रैली थी। 

रैली को पंजाब किसान यूनियन व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुलदु सिंह मानसा, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत, भारतीय किसान यूनियन राज्य अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, वर्तमान किसान आंदोलन में पंजाब किसान यूनियन की चर्चित महिला किसान नेता जसबीर कौर नत्त, अभिमानु कुहाड, स्वामी आर्यवेश, अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा के अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद, हरियाणा किसान यूनियन (AIKM) राज्य सचिव सुखविंदर सिंह आदि ने रैली को संबोधित किया। 


तानाशाह मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानून के खिलाफ आमजन मे गुस्सा दिखाई दिया। आसपास के गाँव के किसान व मजदूर ने सामूहिक रूप से फैसला लिया कि किसी भी गाँव में  भाजपा के प्रतिनिधि को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। 

रैली के आयोजक सदस्य विनोद धड़ौली, नेता इंकलाबी नौजवान सभा हरियाणा व  बलराज देशवाल थे।