एक दिन अवध के काकोरी क्षेत्र में किसानों के बीच

पुरुषोत्तम शर्मा

6 मार्च का दिन लखनऊ में किसान आंदोलन में बीता। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अवध के केंद्र लखनऊ में 17 जनवरी से लगातार किसानों ने मोर्चा लगाया है। काकोरी के दशहरी मोड़ पर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में  किसान कुटी बनाकर स्थाई धरने पर बैठे हैं। आज मैं और कामरेड रमेश सिंह सेंगर इस धरना स्थल में पहुंचे।

आज ही रायबरेली- लखनऊ राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर किसानों से टोल टैक्स वसूली रोकने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक से जुड़े किसानों का घेराव कार्यक्रम भी था। भाकियू लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के साथ मैंने और कामरेड रमेश सेंगर ने भी इस घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

साम चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ धरनास्थल पर वार्ता के बाद किसानों से पहले की तरह वसूली बंद करने के आश्वाशन पर धरना समाप्त हुआ।