किसान महासभा ने जेल से रिहा किसान नेताओं का स्वागत किया

ऑल इंडिया किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव हरियाणा किसान यूनियन के हरियाणा राज्य प्रधान व सँयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय नेता प्रेम सिंह गहलावत ने कहा कि प्रशासन के साथ हुई सभी किसान नेताओं की मीटिंग में किसानों की  सभी मांग मान ली गई। 

संयुक्त मोर्चे के नेता प्रेम सिंह गहलावत ने स्वम मयड़ टोल प्लाजा पर पहुंच कर आज जेल से रिहा हुए मखन सिंह व कल जेल से रिहा हुए विकास सिसर को माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

प्रेम सिंह गहलावत ने वहां उपस्थित सभी किसानों को सम्बोधित भी किया,उन्होंने कहा कि  सम्पूर्ण देश के किसान मजदूर की एकता को और मजबूत करना होगा,और सभी फँसले सड़को पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब भाईचारा को और मजबूत कर, आंदोलन को शांतिमय चलाते हुए जीत हांसिल करनी होगी।