हरियाणा में किसान संगठनों में एका

हरियाणा में किसान संगठनों में एका


7 सितम्बर दोपहर 12 बजे पानीपत किसान भवन में अखिल भारतीय किसान महासभा, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हरियाणा आदि किसान संगठनों द्वारा संयुक्त सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राजेन्द्र आर्य और भारतीय किसान यूनियन हरियाणा से सरदार गुरमुख सिंह मुख्य वक्ता थे। सबके बीच सहमति बनी की हरियाणा में बाकी सभी किसान संगठनों को साथ लेकर सभी मेहनतकश मजदूर, किसानों की समस्याओं के लिए एकजुटता का परिचय देते हुए आगे बढ़ेंगे, 


संघर्ष के प्रमुख मुद्दे हैं, स्वामी नाथन आयोग की रिपार्ट लागू हो, किसानों- ग्रामीण मजदूरों का सभी कर्जा खत्म किया जाय, कृषि योग्य जमीन का अधिग्रहण न किया।