वन गुर्जरों व खत्तों की समस्या पर मुख्य वन संरक्षक से मिले किसान नेता


खत्तों की समस्या पर मुख्य वन संरक्षक से मिले किसान नेता


तरुण जोशी


उत्तराखंड में राज्य के मुख्य वन सरंक्षक के साथ देहरादून में आज वन पंचायत संघर्ष मोर्चा ओर किसान संगठन के सदस्यों द्वारा वन गांओं और वन गुजरों की समस्याओं पर ज्ञापन के साथ विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद उनके खत्तों में बिजली, मार्ग शुल्क, जंगली जानवरों के नुकसान से संबंधित कई आदेश संबंधित अधिकारियों को निर्देश सहित उनके द्वारा जारी किए गए।


सानिया बस्ती उधम सिंह नगर के मसले पर भी मुख्य वन सरंक्षक कुमाऊं को कार्यवाही करने के आदेश मुख्य वन सरंक्षक उत्तराखंड द्वारा दिए गए। कॉर्बेट पार्क के ढेला रेन्ज के बेल घट्टी में उपचार केंद्र बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सरंक्षक द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि पहले यह सुुनिश्चित किया जाएगा कि यह जगह हिरणों का प्राकृतिक वास् है या नहीं। ऐसा होने पर उपचार केंद्र अन्य जगह पर बनाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।


टोंगिया गांओं को राजस्व गांव बनाये जाने पर भी चर्चा हुई और इस पर सम्बंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही के आदेश जारी किए गए। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत समिति के संयोजक तरुण जोशी, गोपाल लोधियाल, किसान संगठन के सुरेन्द सिंह सजवाण, गुजर संगठन के रहमान, विकल्प संगठन के विपिन गैरोला और खटीमा से उदय सिंह मौजूद थे।