अफीम किसानों की सुने सरकार


अफीम किसानों की सुने सरकार


मांगीलाल मेघवाल की अपील


अफीम नीति 2019 20 में अति शीघ्र संशोधन कर इसे अफीम नीति में अफीम किसानों को 160000 किसानों को अफीम खेती करने का अवसर दिया जाए।


1998 से 2019 तक अफीम पट्टे बहाली के लिए 1998 में छपी हुई लिस्ट छपे। वर्तमान में नारकोटिक्स विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार को दबाने और निकट भविष्य में और अधिक भ्रष्टाचार करने की नियत से बिना डेमो दिए थोपा गया मॉर्फिन नियम समाप्त किया जाए। मुखिया पद्धति समाप्त की जाए।


नारकोटिक्स विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार करके लूटा हुआ पैसा गरीबों को वापस लौटाया जाए। जो गरीब  पट्टा कटने के डर से बोल नहीं रहा है सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इसके लिए एक मंत्रालय स्तर पर एक समिति गठित करे।


समस्त किसान भाइयों से निवेदन है कि आप भी अपने-अपने नाम नंबर से संदेश बनाकर भेजें। राजस्थान मध्य प्रदेश के 1,60,000 किसानों को जगाएं और परंपरागत अफीम खेती को बचाएं।


 संरक्षक


भारतीय अफीम किसान विकास समिति,


राजस्थान-मध्य प्रदेश