बरनाला में पंजाब किसान यूनियन की इकाई की बैठक


बरनाला में पंजाब किसान यूनियन की इकाई की बैठक


पंजाब के बरनाला जिले में अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़ी पंजाब किसान यूनियन के जिला स्तरीय नेताओं की आज एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में को पंजाब किसान यूनियन के सूबा उप प्रधान कामरेड गोरा सिंह ने संबोधित किया। बैठक में पराली जलाने पर किसानों के ऊपर मुकदमे लादने का जम कर विरोध करने का फैसला किया गया। किसान यूनियन ने धान की नमी 22 प्रतिशत करने, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, फ़सलों की लागत का डेढ़ गुना दाम और आवारा जानवरों की व्यवस्था के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।