8 जनवरी भारत बंद को हरियाणा में किसानों की गोलबंदी

8 जनवरी भारत बंद को हरियाणा में किसानों की गोलबंदी


प्रेम सिंह गहलावत


आज दिनाक 28 दिसम्बर 2019 को हिसार जिले के ब्लॉक हांसी में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति हरियाणा के 19 किसान संगठनॉन की महापंचायत हुई,जिसमे 8 जनवरी 2020 को ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने पर सभी किसान संगठनों द्वारा ज्यादा जोर दिया गया,केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाया गया कानून सी ए ए, तथा एन आर सी का भी पुर जोर विरोध किया गया।सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि किसान -मजदूर सब एक है,इस देश को किसी भी कीमत पर बंटने नही दिया जाएगा,हिदू मुस्लिम एकता को कोई भी ताकत अलग नही कर सकती,और हरियाणा की नई अवसरवादी सरकार को लेकर भी सभी किसान नेताओं में भारी रोष देखने मे आया खासकर दुष्यंत चौटाला जिसने चुनाव पूर्व हरियाणा की जनता के सामने सपथ ली थी कि वह किसी भी किम्मत पर भाजपा के साथ नही जाएगा,हरियाणा किसान संघर्ष समन्वय समिति की यह पहली बड़ी महापंचायत बहुत सफल रही।