नीतीश सरकार ने रोका, माले ने की मजदूरों के लिए व्यवस्था

नीतीश सरकार ने रोका, माले ने की मजदूरों के लिए व्यवस्थाधीरेंद्र झा


बिहार के बॉर्डर पर मेहरौना पुल पर सिवान ज़िला में बड़ी संख्या में बिहार के मज़दूरों को यूपी सरकार छोड़ दे रही है।कल शाम से ही यह सिलसिला जारी है।बिहार सरकार उन्हें बिहार सीमा में घुसने नही दे रही थी।भाकपा माले विधायक के नेतृत्व में माले नेताओं ने पहल करके उन्हें स्कूलों में ठहराया।रात से लेकर लगातार मज़दूरों के आने का तांता लगा हुआ है।हज़ारों की संख्या में लोग हैं।इन्हें चूड़ा-गुड़ और पानी दिया जा रहा है।विधायक सत्यदेव राम ने सरकार पर दबाव बनाया कि लगातार आते लोगों की व्यवस्था करना सम्भव नही है।इसलिए इन्हें सम्बंधित ज़िला मुख्यालय पर छोड़ दिया जाए और सम्बंधित ज़िला प्रशासन इनकी जांच और क्वारंटाइन की व्यवस्था करे।खुशी की बात है कि प्रशासन अब इस प्रस्ताव पर सहमत हो गया है,बसों की व्यवस्था की जा रही है।यह सुविधा अब दूसरे केंद्रों पर भी मिलना आसान हो जाएगा!