बिहार में किसान महासभा ने दिया फसल खरीद की मांग पर एक दिवसीय धरना

किसान महासभा ने दिया फसल खरीद की मांग पर एक दिवसीय धरना    


11मई 2020 - अखिल भारतीय किसान महासभा बिहार इकाई के आह्वान पर आज  बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों गावों-कस्बों में किसानों ने फसल खरीद सहित अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया।          


धरना कार्यक्रम की प्रमुख मांग थी                    


1  पूर्वांचल के किसानों से पैक्स के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद की गारंटी करो! पूरे राज्य में गांव स्तर पर फसल की सरकारी खरीद की गारंटी करो!


2 - प्राकृतिक आपदा, असमय अति बृष्टि, ओला वृष्टि, तेज आंधी, व कोराना     के कारण लॉक डाउन से बर्बाद फसलों, फलों, सब्जियों, फूल आदि की भरपाई के लिए 25 हजार रुपया प्रति एकड़ मुआवजा दो!     


3 - मनरेगा कार्य को कृषि कार्य से जोड़ कर जॉव कार्ड धरियों को खेतों में काम दो। इनके आवेदन को रोजगार      शेवक प्राप्त कर पंजीकृत करो तथा 200 दिन काम की गारंटी करे व 500रु दैनिक मजदूरी दो!   
                           
4 - किसान सम्मान निधि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 18000रुपया किया जाय!
         
5 - सोन नहर में 25 मई से पूर्व पानी देने की गारंटी करो!


प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर निम्न लिखित प्रमुख स्थानों पर भी धरना कार्यक्रम किए गए जिनमें किसान महासभ के राज्य स्तरीय नेता शामिल रहे। 


अरवल जिला के निघवा गाव में अखिल भारतीय किसान महासभा बिहार के सचिव रामाधार सिंह, राज्य अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव हाजीपुर के रंदहा में, अविनाश पासवान पूर्णिया जिला सचिव पूर्णिया के अोली टोला में, आरा जिला सचिव चंद्रदिप सिंह पीरो में, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद वागर तरारी में, उत्रदाहा गाव में विनोद कुशवाहा ,भागलपुर जिला के  राघोपुर में बिंदेश्वरी मंडल, कटिहार के कुर्सेला में अविनाश सिंह, खगरिया में भरत खंड, सहरसा में ललन सिंह, सुपौल में जयनारायण यादव, मधेपुरा में रामचंद्र दास, अररिया में रामविलास यादव, पटना जिला के नौबत पुर में राज्य सह सचिव किरपनारायन सिंह, पटना में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के डी यादव,  राष्ट्रीय नेता उमेश सिंह तथा राजेन्द्र पटेल, बक्सर के मरीहा में रामदेव सिंह यादव, कोइलवर में दशरथ कुशवाहा, संदेश में धर्मेन्द्र सिंह, आरा मोहपहसिल में हरेराम सिंह, तरारी में कृषणा गुप्ता उद्वनत नगर में केंद्रीय नेता राजू यादव, नालन्दा में जिला सचिव पाल बिहारी लाल बिहार शरीफ के कमृदिंगंज में, बेगूसराय जिला सचिव बेगूसराय जिला कार्यालय में, रूपाली के भ्युरवल में बासुदेव शर्मा, धमदाहा के ब्रजेश ग्राम में चंद्र किशोर शर्मा आदि।                      


रामाधार सिंह राज्य सचिव बिहार अखिल भारतीय किसान महासभा   तिथि  11मई 2020