बिहार के 200 प्रखंड मुख्यालयों पर प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन

बिहार में 200 प्रखंड मुख्यालयों पर प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन


धीरेंद्र झा


प्रवासी मज़दूरों सहित सभी ग्रामीण मज़दूरों को 10 हज़ार रुपये का कोरोना लॉकडाउन भत्ता दो!


राशन-रोज़गार का प्रबंध करो!


राज्य में क्वारंटाइन व्यवस्थाओं का सोशल आडिट कराओ!


आदि मांगों को लेकर बिहार राज्य के 200 से ज्यादा प्रखंडों पर प्रवासी मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन किया! प्रदर्शन के जरिये स्थानीय बीडीओ के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भेजे गए!


प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पुरजोर तरीके से मांग उठाई है कि क्वारंटाइन सेन्टर की व्यवस्था में मचाई गयी लूट का सोशल ऑडिट हो तथा सरकार द्वारा घोषित 2000 की राशि सभी मज़दूरों को तत्काल मिले।


नीतीश-मोदी के खिलाफ प्रवासी मज़दूरों समेत तमाम ग्रामीण मज़दूरों में भारी नाराज़गी है! भाकपा माले, खेग्रामस, एक्टू और प्रवासी मज़दूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है।