दिल्ली के चारों ओर किसानों का ट्रैक्टर मार्च

 दिल्ली के चारों ओर किसानों का ट्रैक्टर मार्च

पुरुषोत्तम शर्मा


संयुक्त किसान मोर्चे की पूर्व घोषणा के अनुसार आज दिल्ली के चारों ओर किसानों का ट्रैक्टर मार्च हुआ। जोश से लबरेज युवा किसानों ने हजारों ट्रेक्टरों के साथ यह मार्च निकाला। अनुमान के अनुसार इस किसान ट्रैक्टर मार्च में 5 हजार से ज्यादा ट्रेक्टरों ने हिस्सा लिया। मार्च में शामिल ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा लहरा रहा था।

इस ट्रक्टर मार्च को देखने के लिए पूरे मार्ग पर लोगों की भीड़ भी दिखी। कुछ महिला किसानों भी ट्रैक्टर मार्च में भागीदारी करती दिखी। संयुक्त किसान मोर्चे ने इस ट्रैक्टर मार्च को 26 जनवरी को दिल्ली में घोषित ट्रैक्टर परेड की रिहर्शल के रूप में आयोजित किया था। 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में 10 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर हिस्सा लेंगे।