किसान 18 फरवरी को देशव्यापी रेल रोको आंदोलन करेंगे

 किसान 18 फरवरी को देशव्यापी रेल रोको आंदोलन करेंगे

*सयुंक्त किसान मोर्चा 

10 फरवरी 2021

आज सयुंक्त किसान मोर्चा की बैठक में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में किसानों का आंदोलन तेज करने के लिए कई फैसले लिए गए।

1. 12 फरवरी से राजस्थान के सभी रोड टोल प्लाजा को टोल मुक्त करवाया जाएगा। इससे पूर्व किसानों द्वारा पंजाब और हरियाणा में सभी टोल प्लाजा टोल मुक्त किये जा चुके हैं।

2. 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए किसानों द्वारा देश भर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

3. 16 फरवरी को किसान मसीहा सर् छोटूराम की जयंती के दिन देशभर में किसान एकजुटता दिवस के रूप में मनाएंगे।

4. किसानों द्वारा 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में रेल रोको कार्यक्रम किया जाएगा।