पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

 प्रेस विज्ञप्ति

21 मई 2021


प्रख्यात पर्यावरणविद और आंदोलनकारी सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि! - किसान महासभा

अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रख्यात पर्यावरणविद और आंदोलनकारी सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है! ज्ञातव्य हो कि ऋषिकेश के एम्स में भर्ती 94 वर्षीय श्री बहुगुणा का आज दोपहर निधन हो गया है। उन्हें पद्मविभूषण सहित कई पुरुस्कारों से नवाजा गया था।

सुंदरलाल बहुगुणा ने युवावस्था में टिहरी राजशाही के खिलाफ चले प्रजामण्डल आंदोलन से जन आंदोलनों में अपनी शिरकत शुरू की। उसके बाद उन्होंने जल, जंगल, जमीन पर जनता के अधिकार की लड़ाई में सात दशक तक सक्रिय भागीदारी की। 

किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा चिपको आंदोलन और टिहरी बांध के खिलाफ दशकों तक चले किसान आंदोलनों में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका ने उन्हें पूरी दुनियां में ख्याति दिलाई।

उन्होंने कहा सुंदरलाल बहुगुणा का जाना उत्तराखण्ड और पूरी दुनियां में जन आंदोलनों के लिए एक बड़ी क्षति है। किसानों ने अपना एक सच्चा साथी खो दिया है। 

पुरुषोत्तम शर्मा

राष्ट्रीय सचिव

अखिल भारतीय किसान महासभा