किसान महासभा ने शेखपुरा को सुखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की*

                      कमलेश मानव

*कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली का प्रबंध करो*

शेखपुरा, अखिल भारतीय किसान महासभा का अरियरी प्रखंड का प्रथम सम्मेलन 23 जुलाई को मसौढ़ा गांव में किया गया। सर्वप्रथम किसान महासभा का झंडोत्तोलन किया गया फिर किसान संघर्षों में शहीद साथियों के लिए दो मिनट मौन रखकर गहरी संवेदना व्यक्त किया गया और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

सम्मेलन का उदघाटन किसान महासभा के राज्य सह सचिव राजेंद्र पटेल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में हस्तिनापुर की तुलना मनीपुर से करते हुए कहा कि देश में भाजपा और आरएसएस द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाकर दुनियां में देश को कलंकित किया है। हिंदू मुस्लिम करके देश में नफरत फ़ैलाने वाली सरकार को 2024 के चुनाव में विदा होना तय है।अध्यक्ष मंडल में शामिल कमलेश मानव, कमलेश प्रसाद और प्रमोद कुमार ने सम्मेलन की कार्यवाही का संचालन किया। 

200 किसान प्रतिनिधियों से भरे सम्मेलन हॉल में ग्यारह सदस्यीय प्रखंड कमिटी बनाई गई है। इस प्रखंड कमिटी में  राजेश कुमार राय, बिशेशर महतो,  शिवनंदन यादव, प्रमोद कुमार, मंगल चौहान, नरेश महतो, रामदेव रविदास, गौरी देवी, ब्रहदेव यादव,देवनंदन शर्मा और बेदमिया देवी को रखा गया है। राजेश कुमार राय को अध्यक्ष, शिवनंदन यादव को उपाध्यक्ष, बिशेश्वर महतो को सचिव और प्रमोद कुमार को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 

नई कमिटी के तरफ से नवनिर्वाचित सचिव बिशेश्वर महतो ने प्रखंड के किसानों से अपील किया कि वे किसान महासभा के बैनर तले संगठित होकर किसानों के पक्ष में संघर्ष करें। सम्मेलन को खेगरामस जिला संयोजक विश्वनाथ प्रसाद, आइसा जिला संयोजक रिक्की खान, किसान नेता सुधीर यादव, बिनोद कुमार ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के आखरी में भाकपा माले जिला सचिव विजय कुमार विजय ने नई कमिटी को बधाई दी और शुभकामना देते हुए  कहा कि जमीन के सर्वे में सर्वेकर्मियों द्वारा नाजायज वसूली   के खिलाफ संघर्ष को कमिटी आगे बढ़ावे। उन्होंने कहा कि अब अरियरी प्रखंड के किसान जाग गए हैं और अब वे संगठित होकर अपने हक की लड़ाई आगे बढ़ाएंगे। 

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक कमलेश मानव ने बताया कि 30 जुलाई को शेखपुरा में किसान   संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर से देश व्यापी साम्राज्यवाद विरोध दिवस में शेखपुरा में कार्पोरेट भगाओ–खेती बचाओ–किसान बचाओ नारे के साथ विरोध मार्च निकाला जायेगा। 15 अगस्त को संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ नारे के साथ  जिला के गांव चट्टी के साथ साथ जिला मुख्यालय में आजादी मार्च निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि किसान महासभा की सदस्यता चलाकर शेखोपुर सराय और चेवाड़ा प्रखंड में भी किसान सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में शेखपुरा में किसान कांफ्रेस किया जाएगा। 

अंत में सम्मेलन ने प्रस्ताव पारित कर मांग किया कि बिजली बिल 2020 कानून वापस करते हुए कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाय, केसीसी कर्ज माफ करते हुए कृषि कार्य हेतु फिर से केसीसी लोन दिया जाय, प्रखंड स्तर पर किसानों के लिए कोल्डस्टोरेज का निर्माण किया जाय, सभी किसानों को सस्ते दर पर खाद–बीज–कीटनाशक दवा और कृषि यंत्र की व्यवस्था किया जाय, किसानों को लाभान्वित करने वाली योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। जमीन सर्वे में किसानों को बेवजह  परेशान न किया जाय और नाजायज वसूली पर रोक लगाई जाए। प्रधामंत्री सम्मान योजना को तीन हजार रुपया प्रति माह किया जाय।